फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट के जरिए नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर करते थे ठगी, साइबर सेल ने धरे 

Tue, 09 Oct 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठगी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामला यूपी के मेरठ का है जहां साइबर सेल और ब्रह्मपुरी पुलिस ने सोमवार को शारदा रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी पर छापा मारा। सर्विस और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में दो युवकों और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। दफ्तर से कई दस्तावेज भी मिले हैं। साइबर सेल ने ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार साइबर सेल को जानकारी मिल रही थी कि कुछ लोग एलफॉन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम की वेबसाइट बनवाकर लोन देने के दावे कर रहे हैं। इनके द्वारा पर्सनल, प्रॉपर्टी, एजूकेशनल आदि कई तरह के लोन देने के अलावा एक मोबाइल कंपनी में नौकरी दिलाने का भी दावा किया जा रहा था।

साइबर सेल ने जांच के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के साथ शारदा रोड पर अग्रवाल कांपलेक्स के सेकेंड फ्लोर पर फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर छापा मारा। मौके से सात मोबाइल फोन, छह रजिस्टर और लोन संबंधी दस्तावेज बरामद किए। 
विज्ञापन


युवतियों को नोटिस पर छोड़ा, निदेशक फरार
पुलिस के अनुसार दफ्तर से मिले दो युवक सिकंदर अली निवासी सदर बाजार और संदीप निवासी गोकुल विहार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि वहां मिलीं चार युवतियों को नोटिस देकर छोड़ा गया है। कंपनी का निदेशक साहिल और गुलफाम बताए गए हैं, जिनकी तलाश चल रही है।

फोन पर बात कर प्रभावित करते थे 
पुलिस के अनुसार नौकरी या लोन के लिए संपर्क करने वालों से कार्यालय में मौजूद युवतियां और युवक बात कर उन्हें प्रभावित करते थे। लोगों के झांसे में आने पर उनसे ऑफर लेटर, सिक्योरिटी मनी, फाइल और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर बैंक खातों में पैसा डलवा लेते थे। ये लोग अधिकतर बाहरी राज्यों के लोगों को शिकार बनाते थे ताकि वे लोग यहां तक पहुंच ही ना सकें। इनके कार्यालय में दो नामों से फर्म चल रही थी। इनके पास फाइनेंस कंपनी चलाने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है। इनके बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि कोई पीड़ित अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें