फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला को बनाया बंधक, पुलिस पर की फायरिंग

Tue, 09 Oct 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। महिला ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले। वहीं आस- पास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद बदमाश फिर किसी दूसरे के घर में घुस गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना थाना लिसाड़ी गेट के फतेउल्लापुर गांव की है। जहां छह बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला को एक कमरे में तमंचे के बल पर बंधक बनाया हुआ है। कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें