लावड़(मेरठ)। कस्बे के सैनी नगर निवासी एक युवक ने शराब के नशे में परिजनों द्वारा शराब पीने से मना करने पर खुद का गला काट लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे गंगानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला सैनी नगर निवासी अजित बुधवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों से गाली गलौज की। परिजनों ने शराब पीने का विरोध जताया। डांट से क्षुब्द होकर युवक ने चाकू से कलाई उसके बाद गले पर वार कर दिए। जिसमें वह लहूलुहान हा गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल युवक को गंगानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत में सुधार है। इस मामलें पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।