फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में शराब खरीदने पहुचे युवकों को सिखाया सबक, माफी मांगने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्फ्यू में शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों को
विज्ञापन

मेरठ। रात्रि कर्फ्यू में नियम विरुद्ध शराब बेचे जाने की खबर का संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार शाम बेगमपुल स्थित दुकान पर छापा मारा। सूचना लीक होने के कारण दुकान तो बंद मिली लेकिन शराब खरीदने आए दो युवक टीम के हत्थे चढ़ गए। टीम ने दोनों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने कोरोना चेन तोड़ने के लिए रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया है। शराब की दुकानों के बंद होने का टाइम भी बदलकर रात 9 बजे के स्थान पर रात 8 बजे किया है। लेकिन कुछ दुकानदार नियम की धज्जियां उड़ाकर शराब बेच रहे हैं। बेगमपुल स्थित एक दुकान पर शटर के नीचे से शराब बेचने का ‘अमर उजाला’ ने न केवल खुलासा किया बल्कि सुबूत भी दिए। बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने टीम गठित कर दुकान पर छापा मारा लेकिन सूचना लीक हो गई। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदार ने ग्राहकों को वहां से हटा दिया और खुद गायब हो गया। इस दौरान दो युवक वहां शराब लेने पहुंचे। इंस्पेक्टर आबकारी धर्मेंद्र वर्मा ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर क्लास लगाई। दोनों युवक कान पकड़कर माफी मांगते दिखे। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। जिला आबकारी अधिकारी ने आगे भी औचक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि कर्फ्यू में मनमानी बर्दाश्त नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें