फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता जानबूझकर कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर नि:शुल्क राशन वितरण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी भीड़ लग गई। ज्यादातर जगह सोशल डिस्टेंसिग का भी उल्लंघन किया गया। कुछ दुकानदारों ने पूरा राशन नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों में बीती 15 अप्रैल बुधवार से नि:शुल्क चावल वितरित किया जा रहा है। जिसमें प्रति यूनिट पर पांच किलो चावल उपभोक्ता को दिया जाना है। माछरा के नंगली अब्दुल्ला गांव मेें राशन एजेंसी पर सुबह छह बजे से ही दुकान पर राशन लेने वालों की काफी भीड़ लग गई। एजेंसी संचालक ने सोशल डिस्टेंसिग के लिए गोले बनाए। उसमें उपभोक्ता बार-बार कहने के बावजूद खड़े नहीं हुए। उसने दुकान के सामने दूरी बनाने और उपभोक्ताओं के हाथों को साबुन से धोने एवं सैनिटाइज करने के लिए परंतु कोई नहीं माना। उधर, मुनेश कुमार ने गोविंदपुरी में राशन विक्रेता द्वारा कार्ड धारकों को नि:शुल्क चावल एक यूनिट पर पांच किलो न देकर साढे़ चार किलो देने की शिकायत की। हालांकि उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। रहदरा, मवी, बड़ागांव, बहरोड़ा, नंगलामल, समयपुर, सिसौली आदि के गांवों में भी ऐसी शिकायतें मिली हैं। उधर, आपूर्ति निरीक्षक मवाना रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक राशन एजेंसी पर ग्राम पंचायत सचिव अथवा लेखपाल को नोडल अधिकारी बनाया है। इसलिए वे राशन वितरण अपने सामने कराएं। ड्यूटी के बाद भी कुछ नोडल अधिकारी राशन दुकानों पर वितरण कराने नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं राशन कम दिए जाने की शिकायत मिली है। यदि कोई राशन कम राशन देगा। इसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें