फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत, हंगामा

Mon, 11 Jul 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बागपत रोड स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कृषि यंत्र फैक्ट्री में रविवार शाम करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर मेरठ-बागपत रोड पर जाम लगा दिया। दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। देर रात तक फैक्ट्री संचालक और परिजनों में मुआवजे को लेकर वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन

मोदीनगर के धर्मपुरी निवासी बलबीर सैनी पुत्र कमले सैनी (30 वर्ष) बागपत रोड स्थित पंजाब इंजीनियरिंग वर्क्स फैक्ट्री में हेल्पर था। परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब साढे़ छह बजे वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां रखा पंखा उसके ऊपर गिर गया।
इस दौरान करंट लगने से वह वहीं गिर गया। फैक्ट्री संचालक और मजदूर उसे निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भी ले जाया गया लेेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री संचालक ने बलवीर का शव उन्हें देकर गांव के लिए रवाना कर दिया था, लेकिन परिजन शव लेकर फैक्ट्री पहुंच गए। उन्होंने शव फैक्ट्री के बाहर रखकर करीब आधा घंटा बागपत-मेरठ रोड जाम लगा दिया। सूचना पर टीपी नगर और रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात फैक्ट्री संचालक ओर मृतक के परिजनों में वार्ता चल रही थी। मृतक के भाई रवि ने बताया कि फैक्ट्री संचालक ने बलबीर की पत्नी के नाम साढे़ छह लाख की एफडी करने का आश्वासन दिया है। रेलवे रोड थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
मेरठ। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सुलेखा के अलावा दो बच्चे हर्षित (2 वर्ष) और अर्पित (1 वर्ष) हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके भाई रवि ने बताया कि वह भी इसी फै क्ट्री में काम करता है। आज वह काम पर नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें