फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को बेहतर बनाते हैं संस्कार : पदम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संस्कार एवं नैतिक शिक्षा की मानव जीवन में उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि संस्कार केवल अच्छा व्यवहार नहीं, बल्कि जीवन जीने की पूरी पद्धति हैं। ये व्यक्ति को भीतर से मजबूत और जीवन को बेहतर बनाते हैं। सही-गलत का विवेक देते हैं। अब तकनीक और गति बढ़ रही है लेकिन यदि चरित्र कमजोर हुआ तो सारा विकास व्यर्थ है।
पदम सिंह ने कहा कि नैतिक शिक्षा ही युवा को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और संवेदनशील बनाती है। उन्होंने कहा कि मजबूत मूल्यों वाला समाज ही लंबे समय तक समृद्ध रहता है। संस्कार युक्त युवा ही भारत को विश्वगुरु बना सकते हैं। संस्थान निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि डिग्री के साथ संस्कार न हों तो शिक्षा अधूरी है। इंजीनियरिंग के साथ नैतिकता का समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योगपति अजय गुप्ता ने कहा कि सफलता प्रतिभा से ही नहीं, अनुशासन, ईमानदारी और मूल्यबोध से मिलती है। आत्मनिर्भर भारत के लिए ऐसे ही युवा चाहिए। छात्राओं वर्तिका और अनन्या ने संस्कारों की प्रासंगिकता पर शानदार प्रस्तुति दी। दिव्या शर्मा ने संचालन किया। संयोजक डॉ. शिवम गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में कुलपति महोदया, प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. अर्पित छाबड़ा, डॉ. निधि भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें