फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी बाई की अदा पर सब हुए फिदा, देखें तस्वीरें

Mon, 27 Feb 2017 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
बॉलीवुड गीतों की धुन पर झूमतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीआईटी कैंपस में संडे की शाम म्यूजिक स्टार नाइट के नाम रही। दिन में दीक्षांत समारोह में डिग्री और दीक्षा लेने के बाद शाम को म्यूजिक की महफिल में स्टूडेंट्स ने जमकर धमाल मचाया। बॉलीवुड सिंगर और कई आइटम सांग गा चुकी रितु पाठक की आवाज और अंदाज पर दर्शक झूमकर नाचे। रितु जब मंच पर आईं तो युवाओं ने तालियों से स्वागत किया। गाना दर गाना म्यूजिकल नाइट जवां होती गई। मंच से शुरू हुआ सुर और डांस का सिलसिला जब दर्शकों के बीच पहुंचा तो धमाल मच गया। 
विज्ञापन


आशिकी दो के रोमांटिक गानों के साथ रितु पाठक ने अपनी परफोरमेंस की शुरुआत की। सुन रहा है न तू गीत जैसे ही गुनगुनाया यूथ गाने और नाचने को मजबूर हो गए। ए दिल है मुश्किल के टाइटल सांग से सुर की रफ्तार तेज की। तेवर फिल्म के गाना म्यूजिक बजेगा लाउड तो राधा नाचेगी पर रितु ने खूब ठुमके लगाए। कुछ देर बाद वह पल आ गया, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रितु ने अपने टाइटिल सांग जलेबी बाई और पल पल न माने टिंकू जिया गीत को जब आवाज दी तो महफिल में धमाल मच गया। गर्ल्स और ब्वॉयज की अलग-अलग ग्रुप ने जमकर डांस किया। बेटियों के संग उनकी मम्मी भी नाच रही थीं तो बेटों के संग कई पापा भी ठुमके लगा रहे थे। रितु ने कई और बॉलीवुड गानों पर भी प्रस्तुुति दी। कार्यक्रम में सिंगर मनोज वर्मा और कुलदीप ने भी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।  

बहुत प्यारे हैं मेरठ के लोग

रितु पाठक
मंच से परफोरमेंस देने के दौरान रितु पाठक ने दर्शकों से अपने दिल की बात भी की। कहा मेरठ के लोग बड़े लवली हैं। यहां का क्राउड देखकर वह रोमांचित हो जाती हैं। म्यूजिक और कला के क्षेत्र में मेरठ का नाम है। रितु मंच से नीचे उतर आईं। जलेबी बाई गाने पर उन्होंने कई दर्शकों को भी नचाया। गर्ल्स को मंच के करीब बुलाकर डांस कराया।

दीक्षांत में बीटेक, बीफार्मा, एमबीए और एमसीए के छात्रों को डिग्री दी गईं

दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राएं
बीआईटी के दीक्षांत समारोह में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा शिक्षक खुद को अपडेट रखें। पढ़ाई प्रोजेक्ट बेस नहीं, बल्कि प्रोडक्ट बेस होनी चाहिए। जमाना बदल रहा है। यूथ एडवांस है। इसलिए शिक्षकों को अपडेट रहना होगा। 

दीक्षांत में बीटेक, बीफार्मा, एमबीए और एमसीए के छात्रों को डिग्री दी गईं। बीटेक सिविल में 15, आईटी में 21, सीएस में 33, एमई में 20, ईसी में 16, केमिकल में दो, बीफार्मा में चार, एमबीए में सात और एमसीए में चार छात्रों को डिग्री दी गई। बीआईटी का वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 2017, जोश 2017, दीक्षांत समारोह और म्यूजिकल स्टार नाइट के साथ समाप्त हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार दिया। दीक्षांत समारोह में संस्था के चेयरमैन अनिल जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. दीपक दहिया, प्रबंधक मंडल सदस्य एसके जैन, आरपी अग्रवाल, शरद जैन, आरके जैन, संजीव मित्तल मौजूद रहे। 
विज्ञापन

​मूल्यवान इंजीनियर बनो

दीक्षांत समारोह में सेल्फी लेतीं छात्राएं
प्रो. विनय पाठक ने इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि मूल्य वाले इंजीनियर बनो। उन्होंने गूगल पर पढ़े एक लेख का जिक्र अपने भाषण में किया। कहा कि उन्होंने आईएसआईएस वर्सेज इन्फोसिस नाम से एक लेख पढ़ा। इसमें कहा गया है कि आतंकवादी संगठन भी इंजीनियर्स को नियुक्ति दे रहे हैं और इन्फोसिस भी इंजीनियर्स को नौकरी देती है। लेकिन, दोनों के मूल्य में बड़ा फर्क है। एक देश और समाज निर्माण के लिए काम करता है तो दूसरा समाज के खिलाफ काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें