फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से दिया देशभक्ति का संदेश

Thu, 15 Jan 2026 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
अमर उजाला...सीसीएसयू के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में रोटरी मंडल द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियो
विज्ञापन
रोटरी क्लब के मेरठ संभाग ने देशभक्ति थीम पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 35 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग कर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। टीमों के प्रदर्शन के आधार पर 15 टीमों का चयन हिंदू नव वर्ष पर 24 मार्च को होने वारी प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

सीसीएसयू के सुभाष चंद्र प्रेक्षाग्रह में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली टीमों ने नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक वेशभूषा में छात्राओं ने अलग-अलग राज्यों के लोकनृत्य देशभक्ति थीम पर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने इनमेस्प्रिंग डेज, गार्गी गर्ल्स स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड्स स्कूल, पीजीएम इंटरनेशनल, आर्मी स्कूल, सनातन धर्म स्कूल, वर्धमान अकादमी, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, मोनार्क स्कूल, प्रेसिडेंसी स्कूल, आईएमए, ट्रांसलैम स्कूल, गुरु तेग बहादुर, डैफोडिल पब्लिक स्कूल और वेद इंटरनेशनल स्कूल का फाइनल राउंड के लिए चयन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक अजय गुप्ता और संयोजन व समन्वय रोटरी सदस्यों द्वारा किया गया। रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रणय गुप्ता ने बताया कि फाइनल प्रतिस्पर्धा में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यालयों को नगद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस से अशोक बेरी रहे। उन्होंने नवसंवत्सर के महत्व को बताया। विशिष्ट अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार अग्रवाल ने क्लब के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में सहित अन्य स्कूलों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में समीर अग्रवाल, विवेक गर्ग, गौरव बंसल, मोहित जैन, मेरठ फ्रेंड्स से संजय अग्रवाल, आशीष धस्माना, तनुज गुप्ता, परिमल चंद्रा, मेरठ कॉसमॉस से संजय अग्रवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें