फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

विज्ञापन
शुक के दर्शन : शुकतीर्थ ​में अक्षय वटवृक्ष पर श्रद्धालुओं को तोता दिखा तो उत्सुकता का माहौल बन 
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को वट सावित्री अमावस्या पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिरों और आसपास के स्थान पर बरगद के वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार धारण कर पर्व को मनाया।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित कीर्तन भवन में सुबह से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी राघवेंद्र रतूड़ी ने बताया कि वट वृक्ष को त्रिदेव स्वरूप माना गया है। इसकी पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक पूजा और पारंपरिक गीतों का गायन किया। गांधीनगर स्थित श्री श्यामा श्याम मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी महंत हंसराज भारद्वाज ने बताया कि दोपहर के समय पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ सर्वाधिक रही। बिहार की रहने वाली महिलाओं ने समूह में पारंपरिक गीतों का गायन कर पूजा अर्चना की। बांस की टोकरी में फल, मिठाई और चने का भोग लगाकर विधि विधान के साथ पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें