मिलिट्री डेरी फार्म में 71 यूपी बटालियन एनसीसी के शिविर में कैडेट्स को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्
विधायक ने क्लीनेस टारगेट यूनिट और कचरा ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को छावनी परिषद मेरठ द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में सफाई लक्ष्य इकाई (सीटीयू) का शुभारंभ हुआ। अब छावनी क्षेत्र में तेजी से कचरा निस्तारण होगा।
सदर बाजार क्षेत्र में क्लीनेस टारगेट यूनिट (सीटीयू) और कचरा ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) का निर्माण छावनी परिषद द्वारा किया गया है। इससे छावनी क्षेत्र में खुले में कूड़ा डालने की प्रथा पर अंकुश लगेगा। सोमवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने यूनिट का शुभारंभ किया। इस यूनिट के जरिए खुले में कचरा फेंकने की प्रथा समाप्त होगी और कूड़े को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली से बदला जा सकेगा। जीटीएस और सीटीयू स्थानांतरण से कचरे का उचित पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण होगा तथा स्वास्थ्य संबंधी खतरों एवं प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी हुआ है। इस मौके पर सीईओ जाकिर हुसैन, जॉइंट सीईओ हर्षिता चमड़िया, नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, सहायक अभियंता शपीयूष गौतम, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, सफाई निरीक्षक अभिषेक गंगवार, राजस्व अधीक्षक राजेश जॉन आदि मौजूद रहे। छावनी परिषद मेरठ ने यह संकल्प लिया कि वह आगे भी इस प्रकार की अभिनव पहलों को जारी रखेगा, जिससे बेहतर स्वच्छता, शून्य कचरा एवं नागरिक सुविधाओं में वृद्धि हो सके।
मिलिट्री डेरी फार्म में 71 यूपी बटालियन एनसीसी के शिविर में कैडेट्स को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्
मिलिट्री डेरी फार्म में 71 यूपी बटालियन एनसीसी के शिविर में कैडेट्स को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्