फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई खुशियां

विज्ञापन
बेटियां फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर साईं सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ओल्ड एज होम में बु
विज्ञापन
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गंगा नगर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया। फाउंडेशन के सदस्यों ने भजन सभी के साथ गाया। फाउंडेशन सदस्य संजू ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है। सदस्य राजकुमारी ने कहा कि बुजुर्गों के साथ रहने से ही खुशियों मिलती है और माहौल खुशनुमा बनता है, और यही हमारे जीवन का असली तोहफा है। अध्यक्ष अंजू पांडे ने कहा कि बुजुर्गों के जीवन में प्यार और अपनापन ही उनके जीने की सबसे बड़ी दवा है।बेटियां फाउंडेशन ने दादा-दादी संग भजन, नृत्य और कुछ अनमोल पल बिताए। कार्यक्रम में राजबाला, सुमन वर्मा, अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, सुधा अरोड़ा, बबीता कटारिया, नीरा गुप्ता, कुसुम शर्मा, रिचा, शौर्य, सुधा अरोड़ा और ट्रस्ट प्रबंधक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें