फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएससी संचालक पर लोन के रुपये जमा नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव निवासी किसान चंद्रपाल ने मंडौरा निवासी सीएससी संचालक पर लोन के रुपये जमा नहीं करने का आरोप लगाया है। नोटिस मिलने पर किसान को जानकारी हुई। किसान ने बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चंद्रपाल ने बताया कि उसने अपनी भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से 2.78 लाख रुपये का लोन लिया था। बताया कि लोन के वह 87 हजार रुपये जमा कराने बैंक गया था, जहां शाखा प्रबंधक ने मंडौरा गांव निवासी सीएससी संचालक के पास मिनी शाखा होने की जानकारी दी और लोन वहां जमा करने के लिए बोला। किसान ने सीएससी संचालक के पास पहुंचकर 87 हजार रुपये दे दिए। संचालक ने लोन के रुपये जमा करने की जानकारी दी। नोटिस मिलने पर किसान को लोन के रुपये जमा नहीं होने की जानकारी मिली। उसने सीएससी संचालक व शाखा प्रबंधक से शिकायत की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें