फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी शुगर मिल का पेराई सत्र आज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। बजाज शुगर मिल किनौनी में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, क्रय केंद्रों पर गन्ने की आवक शनिवार से शुरू हो गई। हालांकि शुक्रवार को कुछ क्रय केंद्र चालू किए गए थे। यहां मिल ने 31 अक्तूबर के लिए गन्ना खरीदा।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल किनौनी ने बीती तीस अक्तूबर को क्रय केंद्रों पर तौल का शुभारंभ किया। जिन पर दो दिन में करीब 37 हजार कुंतल गन्ना खरीदा गया। वहीं, मिल की मांग के अनुसार अब तक 110 गन्ना क्रय केंद्रों के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। इंडेंट के पहले दिन शनिवार को मिल के क्रय केन्द्रों पर अधिकतर किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे। इसको लेकर मिल ने एक नवंबर को पेराई सत्र के शुभारंभ के चलते गेट और क्रय केंद्रों के लिए भी इंडेंट जारी किया हुआ है। वहीं, गन्ना विभाग ने इस बार बजाज शुगर मिल किनौनी को पिछले आदेशानुसार फिलहाल 184 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए हैं। जिनमें अधिकतर को स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया का कहना है कि रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मिल पूरी क्षमता के अनुसार शुरू होगा। साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों और मिल गेट के लिए आवश्यक इंडेंट जारी कर दिया है। इस पेराई सत्र में एक करोड़ 90 लाख कुंतल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य है। जिसे पूरा करने के लिए मिल प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते मिल ने सभी क्रय केंद्र और मिल गेट पर मांग के अनुसार इंडेंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें