संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी ने रविवार को अपने 22वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने हवन व पूजा के बाद किसानों के साथ मिल की चेन में गन्ना डालकर शुभारंभ किया। हवन पंडित दिनेश मणि त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ किया।
मिल के महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने चालू सत्र में 1.70 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य दिया है। किसानों से साफ ताजा छिला गन्ना ही आपूर्ति करने का आह्वान किया। चीनी मिल में प्रथम बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए गांव किनौनी के शोभा राम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रथम ट्रॉली, बड़ी ट्रॉली एवं क्रय केंद्र से गन्ना लेकर आए किसानों को भी सम्मानित किया गया।
मिल के इकाई प्रमुख केपी सिंह का कहना है कि किनौनी मिल ने अपना पेराई सत्र शुरू किया है। गत वर्ष का 95 प्रतिशत भुगतान गन्ना समितियों को भेजकर किसान के हितों का ध्यान रखने का काम मिल प्रबंध तंत्र ने किया है। गत सीजन का बकाया गन्ना भुगतान 15 नवंबर तक किसानों को अदा करते हुए नए सत्र का भुगतान भी जल्द शुरू किया जाएगा।
इस दौरान एचआर जोनल हेड पंकज पवार, पंडित डोरीलाल, सुनील रोहटा, सुभाष गुर्जर, लोकेंद्र चेयरमैन करनावल, सुमित्रा देवी, सत्य प्रकाश, देवेंद्र, लोकेश राणा, संजीव गुप्ता, परमानंद चौहान, कुंवर मोहम्मद अली, राजीव चौधरी, आदेश तोमर, आदर्श राठी, दिनेश लाला, ब्रजेश गुप्ता, बॉबी प्रधान, सुरेंद्र मेजर, भोपाल सिंह, नेपाल मलिक, भूपेंद्र, सुरेंद्र तोमर, अशोक कल्याणपुर, नीरज सिंह, राजकुमार करनावल, अशफाक प्रधान, सोनू त्यागी, ओमकार मलिक, राजेंद्र शर्मा, लीलू त्यागी, मांगे राम शर्मा, नन्हे खां मौजूद रहे।
रोहटा। किनौनी शुगर मिल में पैराई सत्र का शुभारंभ करते सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान। संवाद