यूपी के बागपत जनपद के किरठल गांव में कच्चे तेल का भंडार होने का अनुमान लगाने से लोगों के बीच उत्सुकता है। शुरूआती जांच में पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच करने आई टीम का कहना है कि तेल या फिर कोई गैस हो सकती है। सोमवार को यहां पर टीम दोबारा सैंपल लेने के लिए आएगी।
रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में किसान बाबू चौहान के खेत में कच्चे तेल का भंडार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक सप्ताह पहले गांव पहुंची टीम ने किसान को बताया था कि सेटेलाइट से यहां पर तेल मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
टीम ने खेत के कोने पर करीब 170 फुट का बोर किया। बोर में धमाका कर यहां से सैंपल लेकर टीम दिल्ली लौट गई। ग्रामीणों को बताया गया कि यहां पर या तो तेल का भंडार है या फिर कोई गैस है। इसकी जांच के लिए दोबारा से सोमवार को टीम आएगी और बड़ा बोरवेल कर यहां पर दोबारा से सैंपल लिया जाएगा।