फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी की टीम कल पहुंचेगी किरठल, जांच के बाद होगा खुलासा, गैस या कच्चे तेल का भंडार

Sun, 14 Apr 2019 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किरठल गांव की ओर जाने वाली सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जनपद के किरठल गांव में कच्चे तेल का भंडार होने का अनुमान लगाने से लोगों के बीच उत्सुकता है। शुरूआती जांच में पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच करने आई टीम का कहना है कि तेल या फिर कोई गैस हो सकती है। सोमवार को यहां पर टीम दोबारा सैंपल लेने के लिए आएगी।

विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में किसान बाबू चौहान के खेत में कच्चे तेल का भंडार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक सप्ताह पहले गांव पहुंची टीम ने किसान को बताया था कि सेटेलाइट से यहां पर तेल मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

टीम ने खेत के कोने पर करीब 170 फुट का बोर किया। बोर में धमाका कर यहां से सैंपल लेकर टीम दिल्ली लौट गई। ग्रामीणों को बताया गया कि यहां पर या तो तेल का भंडार है या फिर कोई गैस है। इसकी जांच के लिए दोबारा से सोमवार को टीम आएगी और बड़ा बोरवेल कर यहां पर दोबारा से सैंपल लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किरठल में चर्चा का विषय बना बोरवेल
ओएनजीसी की टीम की ओर से गांव में खेत के किनारे पर किया गया बोरवेल चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि टीम कहकर गई है कि 90 फीसदी उम्मीद है कि यहां पर तेल का भंडार हो सकता है।

वेस्ट यूपी में नहीं मिला कभी भंडार
पश्चिम यूपी में तेल के भंडार की जांच के कई मामले हैं। विभिन्न तेल कंपनियों की टीम किसानों के खेतों में जांच करती रही है। लेकिन अभी तक तेल का भंडार कहीं नहीं मिला है।

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें