फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नमो भारत में बढ़ी भीड़, सुबह और शाम सीट को लेकर मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली तक रेपिड ट्रेक पर दौड़ने वाली नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय नमो भारत ट्रेन में सीटों को लेकर मारामारी होती है। यात्रियों ने एनसीआरटीसी से नमो भारत ट्रेन में कम से कम दो कोच बढ़ाने और ट्रेन संचालन समय 10 मिनट के अंतराल के स्थान पर पांच मिनट करने और शीघ्र ही मोदीपुरम तक नमो भारत और मेट्रो ट्रेन संचालन शुरू करने की मांग की है।
मेरठ-दिल्ली के बीच बड़ी संख्या यात्री नमो भारत से यात्रा कर रहे हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी यात्री तरुण मेहता का कहना है कि सुबह आठ से दस बजे तक और शाम साढ़े पांच बजे से रात्रि 9 बजे तक नमो भारत ट्रेन में सीट को लेकर मारामारी होती है। छह कोच की नमो भारत ट्रेन में एक कोच महिला और एक कोच प्रीमियम है। बाकी बचे चार कोच में यात्रियों की भीड़ होती है। एनसीआरटीसी को नमो भारत ट्रेन में कम से कम दो कोच बढ़ाने चाहिए। साथ ही ट्रेन संचालन के समय को बदलकर 10 मिनट के स्थान पर पांच मिनट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

यात्री टीपीनगर निवासी जितेन्द्र कुमार का कहना है कि अब जनता मेरठ शहर में रेपिड और मेट्रो को देखना चाहती है। इसलिए मेरठ साउथ स्टेशन से आगे मोदीपुरम तक नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होना चाहिए। दो माह से मेरठ की जनता ट्रेक पर ट्रेन दौड़ती दिखती हैं, लेकिन यात्रियों के लिए सुविधा मिलनी शुरू नहीं हुई है।

भारतीय रेल की यात्रा सस्ती, लेटलतीफी से यात्री परेशान
- मेरठ से दिल्ली तक यात्रा करने वाले यात्री भारतीय रेल की लेटलतीफी से परेशान हैं। इस कारण यात्रियों ने अब नमो भारत ट्रेन की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेवाडी से मेरठ आने वाली ट्रेन संख्या 54411 शाम के समय आए दिन लेट रहती है। यात्री अपने घर शीघ्र आने के लिए नमो भारत का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


- पहले नमो भारत ट्रेन को 15 मिनट के अंतराल में चलाया जा रहा था, लेकिन अब 10 मिनट के अंतराल में चल रही हैं। अगर यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ती है तो समय का अंतराल तीन मिनट तक भी किया जा सकता है। इसके उपरांत ट्रेन में कोच बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
-पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें