फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाहरवीर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, छड़ी निशान चढ़ाया

विज्ञापन
खरखौदा के गांव पांची में बाबा जाहरवीर मंदिर में आयोजित मेला कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि (आयोजक)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव पांची स्थित श्री सद्गुरु गोरखनाथ जाहरवीर बाबा मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत रविवार को मेले का आयोजन किया गया। बाबा की छड़ी पर निशान चढ़ाने और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
श्रद्धालुओं ने बाबा की छड़ी पर निशान चढ़ाकर मनौती मांगी। रात्रि में बाबा का जागरण हुआ। जागरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय त्यागी रहे। रविवार को छड़ी पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर ने किया। उन्होंने मंदिर में बाबा गोरखनाथ और जाहरवीर बाबा की पूजा-अर्चना की। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं खेल-खिलौने, प्रसाद, चाट-पकौड़ी और अन्य सामान की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान वीरेश त्यागी, लीलू त्यागी, दिनेश सैनी, लीलू प्रजापत, मनोज सैनी, सुबोध सैनी, सोमपाल सैनी, संजय त्यागी, प्रवेश त्यागी, विवेक त्यागी, मंगल सेन प्रजापत समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें