फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एकादशी पर बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं की रही भीड़

विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर एस डी एम व सीओ श्रद्धालुओं के साथ आरटी करते हुए। (स्त्रोत मंदिर
विज्ञापन
मवाना। श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर्व पर भक्तों की भीड़ रही। एसडीएम व सीओ ने श्रद्धालुओं के साथ आरती की।
विज्ञापन


श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर भारी श्रद्धालुओं का सुबह से दर्शन पूजन का क्रम जारी रहा। एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने आरती में शामिल हुए। मंदिर में इस पावन दिन के लिए विशेष शृंगार, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। इसके चलते भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही लगी रहीं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष रस्तोगी व मंत्री विनय दुबलिश ने एसडीएम व सीओ का माला पहनाकर व बाबा की छवि देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों में मनोज गोयल, मयंक रस्तोगी, मनोज गहलोत, मल्ली जैन, अजय कुलदीप रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, रवि ठेकेदार, अरुण कुमार, पल्लव रस्तोगी, मनीष गुप्ता, दर्शन चौहान, मुनेश राठी, सीमा धाम, अल्पना चौहान, निधि अरोड़ा उपस्थित रही।
विज्ञापन

मंदिर समिति मंत्री विनय दुबलिश ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सहयोग से बाबा के नए मंदिर के लिए प्लॉट खरीदा गया है। वर्तमान में वहां निर्माण कार्य चल रहा है और शीघ्र ही नया और भव्य बाबा का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें