सीसीएसयू कैंपस में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को कैंपस में सुबह सात बजे से आयोजित की गई। सभी कॉलेजों की टीम को सुबह छह बजे मैदान में पहुंची और दौड़ में हिस्सा लिया।
क्रीड़ाधिकारी जीएस रूहल ने बताया कि अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री में 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। क्रॉस कंट्री का आयोजन कैंपस के तपोवन में किया गया।
प्रतियोगिता भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा जारी पात्रता नियमों पर कराई गई। विभिन्न कॉलेजों की टीम अपने कोच के साथ पहुंची।