फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल बजाकर टिड्डी दल से फसलों को बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा के सहकारी समिति में रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा कृषकों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया गया। वहीं टिड्डी दल के संभावित हमले को देखते हुए बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन

कृषि मेले में डीके शर्मा ने पशुओं के बांझपन बीमारी, टीकाकरण व पशुओं की नस्ल के बारे में जानकारी दी। वहीं आर्गेनिक खेती के बारे में भी विस्तार से बताया। विषय वस्तु विशेषज्ञ कुवरपाल सिंह ने मिट्टी के नमूनों के बारे में जानकारी दी। एडीओएजी नरेश त्यागी ने जैविक खेती के बारे में बताया। पीपीएस अरुण कुमार ने बताया कि पश्चिम में टिड्डी दल आने की संभावना है। टिड्डी दल एक ही रात में फसलों को नष्ट कर देता है। दल से गेहूं, सरसों व दलहन की फसलों को खतरा बना है। बताया कि किसान इससे बचने के लिए ढोल, नंगाडे बजाकर टिड्डी दल को फसलों के पास तक न आने दें। तेज शोर से टिड्डी दल फसलों पर नहीं बैठ पाता है। वहीं एएआई धमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत, दलहन, तिलहन पर 60 प्रतिशत, कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान के बारे जानकारी दी। किसान सम्मान निधि में कुछ किसानों समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर किसान देवेंद्र शर्मा, प्रेमचंद खासपुर, भूदेव त्यागी, भोपाल सिंह सेतकुआ, सूबेराम, सुशील, रमेश चंद, सुग्रीव लालपुर व जयकरण बिजौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें