फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 11 गांवों की बिजली गुल<bha>;</bha> पानी और चारे का संकट

विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र में ओलावृष्टि भरी बरसात से जलमग्न हुई सब्जी की फसले(संवाद)
विज्ञापन
आलू-सरसों की बोआई दस दिन पिछड़ने की आशंका, विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बा खरखौदा सहित क्षेत्र के में रविवार रात हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। सब्जियों की फसलें अधिक प्रभावित हुई हैं, जबकि खेतों में जलभराव के कारण आलू और सरसों की बोआई भी प्रभावित हुई है। उधर, आंधी-बारिश के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से रविवार रात 1:00 बजे से ही खरखौदा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के कस्बा सहित 11 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सोमवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने से ग्रामीणों के सामने पीने के पानी और पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है।
रविवार रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में पानी भर गया। इससे सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, आलू और सरसों की बोआई के लिए खेत तैयार करने में किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों के अनुसार, मौसम की मार के कारण दोनों फसलों की बोआई करीब दस दिन पिछड़ने की आशंका है। इससे आगामी फसल की तैयारी और उत्पादन को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते खरखौदा कस्बे सहित क्षेत्र के 11 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार रात 1:00 बजे से सोमवार देर शाम तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति बंद होने से पेयजल की उपलब्धता प्रभावित हुई है। वहीं, पशुपालकों को पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में भी दिक्कत आ रही है।

विद्युत कर्मियों पर फोन नहीं उठाने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति के संबंध में खरखौदा विद्युत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी मांगने पर फोन नहीं उठाया जाता। कुछ ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर संतोषजनक जवाब देने के बजाय उल्टे-सीधे जवाब देने का आरोप भी लगाया। इससे लोगों में नाराजगी है। सोमवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद भी नजर नहीं आने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बयान....
रविवार रात आंधी में पेड़ गिरने के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसकी मरम्मत की जा रही है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। -भरत कुमार वर्मा, विद्युत उप खंड अधिकारी, खरखौदा

खरखौदा क्षेत्र में ओलावृष्टि भरी बरसात से जलमग्न हुई सब्जी की फसले(संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें