फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा ने माछरा-रजपुरा में एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं

विज्ञापन
एमएलसी शिक्षक संघ चुनाव को लेकर विधानसभा संयोजक द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाती हुई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा/मुंडाली। भाजपा ने आगामी एमएलसी शिक्षक संघ चुनाव के लिए माछरा और रजपुरा मंडल में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। किठौर विधानसभा संयोजक योगेश त्यागी के नेतृत्व में इन दोनों ब्लॉक मंडल की कामकाजी बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक कार्यों और आपसी तालमेल पर चर्चा हुई।
माछरा मंडल की बैठक चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। योगेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता महत्वपूर्ण है। त्यागी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजपुरा मंडल में गांव हसनपुर कद्दीम में बैठक हुई। यह बैठक मनोज शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। योगेश त्यागी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका समझनी होगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी सहयोग से काम करने को कहा। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान अमित त्यागी प्रबंधक, दुष्यंत तोमर, उदय प्रताप, मोनू कुनकुरा, राजेश्वर छतरी, नंदू जिनवाल, राकेश चौधरी, मनवीर मलिक, जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा और विनय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें