फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में प्लानिंग कर हत्याएं करा रहे हैं बदमाश, अब तक इतने गवाहों का कत्ल

Tue, 06 Feb 2018 05:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, गजेंद्र चौधरी, मेरठ
विज्ञापन
गवाहों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेस्ट यूपी की जेलों में बदमाशों का गठजोड़ लगातार मजबूत हो रहा और पुलिस उसको तोड़ने में नाकाम हो रही है। हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी की वारदात बदमाश सलाखों के पीछे से करा रहे हैं। घटनाओं के खुलासों में ये सामने भी आ रहा है, बावजूद पुलिस शिकंजा कसने में फेल साबित हो रही है। वारदात होने पर पुलिस एक्टिव होती और जैसे ही मामला ठंडा होता तो पुलिस भी कार्रवाई से हाथ खींच लेती है। मेरठ में हत्या सिलसिलेवार हो रही हैं, जिसका नेटवर्क जेल से जुड़ा है। कई बदमाशों को अधिकारियों ने दूर दराज की जेलों में शिफ्ट कराने की बात कही थी, लेकिन पुलिस एक भी बदमाश को दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं करा पाई।

विज्ञापन


कोतवाली में दोहरा हत्याकांड
कोतवाली में नौ जुलाई 2017 को पार्षद आरिफ और उसके भतीजे शादाब उर्फ भूरा की हत्या हुई थी। इस दोहरे हत्याकांड को जेल में बंद कुख्यात सारिक व फाईक ने अंजाम दिलाया था। जिसका खुलासा पुलिस ने सारिक के भाइयों को गिरफ्तार करके किया। 

हस्तिनापुर में दंपति की हत्या 
हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना में किसान प्रेमसिंह उर्फ पप्पी व उसकी पत्नी मुनेश देवी की 11 जुलाई 2017 को सरेआम हत्या हुई थी। दंपति एक हत्या के मामले में गवाह थे। मुख्य आरोपी सोनू का भाई व परिवार जेल में बंद है। समझौता न करने पर जेल में हत्या की प्लानिंग बनाई। फरार हत्यारोपी सोनू पर 50 हजार का इनाम है। 
विज्ञापन


नवीन फल मंडी के प्रधान की हत्या 
नवीन फल मंडी प्रधान रहीसुद्दीन की हत्या 16 अक्तूबर को हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि जेल में बंद कुख्यात सारिक ने भाड़े के शूटरों से इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। पुलिस ने खुलासा किया, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां

विज्ञापन

ढबाईनगर में दोहरा हत्याकांड 

गोली मारी
दो नवंबर 2017 को हापुड़ रोड से सटे ढबाईनगर में पशुओं की डेयरी पर सलीम व शम्मी की सरेआम हत्या हुई। पुलिस का दावा है कि दोनों की हत्या जेल में बंद सारिक ने अपने दुश्मन सलमान को फंसाने के लिए कराई। पुलिस इस मामले में जेल में बंद बदमाशों पर शिकंजा नहीं कस सकी। 

परतापुर में दोहरा हत्याकांड 
24 जनवरी को परतापुर के सोहरका गांव में भोलू व निछत्तर कौर की हत्या हुई। मुख्य आरोपी मांगे ने बताया कि हत्या के मामले में जेल में बंद उसके भाई मालू ने दोहरे हत्याकांड की प्लानिंग बनाई। शूटर भी उसने ही उपलब्ध कराए थे।

लिसाड़ीगेट में पूर्व पार्षद किन्नर की हत्या 
17 मई 2017 को पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व पार्षद किन्नर फाको की हत्या भी जेल से कराई गई थी। जेल में बंद कुख्यात सलमान ने हत्या का बदला लेने के लिए किन्नर फाको को मारा था। पुलिस ने खुलासा किया था कि जेल से हत्या की प्लानिंग बनी थी। 

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि जेल से बैठे कुख्यात हत्या की वारदात करा रहे हैं। कई अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी गई है। शासन से भी जेल प्रशासन की शिकायत की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें