वहीं लुटेरों के भागने के बाद पीड़ित कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। शहर क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ मंडी हरीश सिंह भदौरिया व इंस्पेक्टर संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की तहरीर ली। लुटेरों की तलाश में शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
शहर क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट से हड़बड़ाई पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर घटना में शामिल लुटेरों के सुराग खंगाले। हालांकि फुटेज से पुलिस को अधिक जानकारी लुटेरों के संबंध में नहीं मिल सकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/