वन विभाग की गुढ़ा कालोनी से मगरमच्छको रेस्क्यू कर गंगा छोड़ते हुए स्रोत वन विभाग
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को गंगा में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। वन आरक्षित क्षेत्र के समीप स्थित गुढ़ा काॅलोनी में बुधवार देर रात एक मगरमच्छ के पहुंचने से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया औा गंगा में छोड़ दिया।
बुधवार की देर रात मध्य गंग नहर किनारे स्थित गुढ़ा कॉलोनी में जंगल से निकलकर एक मगरमच्छ पहुंच गया। देर रात घर के बाहर मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी। आबादी के बीच मगरमच्छ पहुंचने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ को गांव से बाहर जाते देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय का कहना है कि गांव के पास गंगा व वन क्षेत्र है जहां से जंगली और जलीय जीव बाहर निकलकर आबादी में पहुंच जाते हैं। मगरमच्छ की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया।
वन विभाग की गुढ़ा कालोनी से मगरमच्छको रेस्क्यू कर गंगा छोड़ते हुए स्रोत वन विभाग