फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसों पर संकट... प्रदूषण में मेरठ टॉप-3 में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। मेरठ की हवा भी तेजी से जहरीली होती जा रही है। रविवार को देश के 260 शहरों की सूची में मेरठ प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। तपिश और जहरीली हवा की खतरनाक जुगलबंदी सीधे फेफड़ों और दिल पर असर डाल रही है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसे माहौल में लंबे समय तक रहना सांस संबंधी बीमारियों, एलर्जी और हीट स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 314 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इस सूची में गाजियाबाद 334 के साथ पहले और ग्रेटर नोएडा 331 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यह स्थिति बताती है कि पूरे क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर तक गिर चुकी है। फिजिशियन डॉ. संजीव शर्मा का कहना है कि प्रदूषण और बढ़ती गर्मी मिलकर शरीर पर दोहरा असर डाल रहे हैं, जिससे सांस, त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।
41.3 डिग्री तापमान ने बढ़ाई चिंता
इसी के साथ मेरठ में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा। तेज धूप और लू जैसी हवाओं ने दिन में बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी के तेवर बरकरार रहने और तापमान में और वृद्धि की आशंका जताई है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें, पर्याप्त पानी पिएं और बाहरी भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा प्रदूषण का हाल

बागपत 250

गाजियाबाद 334

ग्रेटर नोएडा 331

मेरठ 314

मुजफ्फरनगर 188

शामली 175

नोएडा 299

हापुड 297

दिल्ली 258

बुलंदशहर 234

पल्लवपुरम 321

जयभीमनगर 303

गंगानगर 248

एमआईटी 382

बेगमपुल 350

दिल्ली रोड 342
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें