फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेसियों का मिठाई बांटना गलत : केसी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व सांसद और हाल ही में रालोद में शामिल हुए केसी त्यागी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेसियों का मिठाई बांटना गलत था। केसी त्यागी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रविवार को परशुराम शौर्य यात्रा में पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा वह लोहियानगर स्थित कॉलेज में भी पहुंचे, जहां उनके साथ सुरेंद्र त्यागी और सुधीर शर्मा भी रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेडीयू छोड़ने की वजह नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक न रहना है लेकिन जेडीयू से उनका नाता अब भी है।
रालोद में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे। अब किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे। उन्होंने मेरठ की किसी भी विधानसभा सीट से दावेदारी के सवाल पर अपने बेटे के लिए कहा कि वह परिवारवाद की राजनीति के पक्ष में नहीं हैं। जिसको जहां से चुनाव लड़ना हो, वह लड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें