इन दोनों ने 28 अगस्त को क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल सहित अन्य सामान लूटा था। आरोपियों से दो तमंचे, दो मोबाइल और वायरलेस सेट बरामद किया है। वायरलेस सेट देहरादून से चोरी किया गया था।
शौक पूरा करने को बेच दी जमीन
पूछताछ में पता चला कि इन्हें फर्जी अफसर बनकर रौब गालिब करने का शौक था। इसके अलावा दोनों शराब और दावत के भी शौकीन हैं। अमित ने तो अपने शौक पूूरे करने के लिए अपनी कुछ जमीन बेच दी थी।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं फर्जी अधिकारी
जिले में फर्जी अधिकारी बनकर लूट और ठगी करने के मामले पहले भी सामने आए हैं। कुछ साल पहले सरसावा क्षेत्र के आरोपियों ने फर्जी इनकम टैक्स की टीम बनाकर चेकिंग के नाम पर चिकित्सक सहित कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली थी। रेलवे में फर्जी टीटीई, एसएसपी, आरटीओ, एआरटीओ से लेकर फर्जी खाद्य आपूर्ति अधिकारी तक पकड़े जा चुके हैं।