फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: क्राइम ब्रांच अफसर बन करते थे लूटपाट, दो आरोपी दबोचे, देहरादून से चुराया था वायरलेस सेट

Mon, 07 Sep 2020 10:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर लूटने वाले दो गिरफ्तार
  • आरोपियों ने देहरादून से वायरलेस सेट भी चुुराया था, रौब झाड़कर बनाते थे शिकार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर क्राइम ब्रांच के अफसर बताकर लोगों से मोबाइल और वाहन लूटने वाले दो आरोपियों को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने करीब ढाई साल पहले देहरादून से एक वायरलेस सेट भी चुराया था। वारदात के दौरान वे इसका भी इस्तेमाल करते थे ताकि वे अधिकारी ही लगें।
विज्ञापन


देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के ही गांव ज्ञानागढ़, सलेमपुर भूकड़ी और बिशनपुुरा से कुछ संदिग्ध युवकों को उठाया था।

काफी पूछताछ करने के बाद पता चला कि इनमें से दो युवक खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर रौब गालिब करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल या वाहन लूट लेते थे। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी कपिल और अमित कुमार निवासी ज्ञानागढ़ हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन दोनों ने 28 अगस्त को क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल सहित अन्य सामान लूटा था। आरोपियों से दो तमंचे, दो मोबाइल और वायरलेस सेट बरामद किया है। वायरलेस सेट देहरादून से चोरी किया गया था। 

शौक पूरा करने को बेच दी जमीन 
पूछताछ में पता चला कि इन्हें फर्जी अफसर बनकर रौब गालिब करने का शौक था। इसके अलावा दोनों शराब और दावत के भी शौकीन हैं। अमित ने तो अपने शौक पूूरे करने के लिए अपनी कुछ जमीन बेच दी थी।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं फर्जी अधिकारी
जिले में फर्जी अधिकारी बनकर लूट और ठगी करने के मामले पहले भी सामने आए हैं। कुछ साल पहले सरसावा क्षेत्र के आरोपियों ने फर्जी इनकम टैक्स की टीम बनाकर चेकिंग के नाम पर चिकित्सक सहित कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली थी। रेलवे में फर्जी टीटीई, एसएसपी, आरटीओ, एआरटीओ से लेकर फर्जी खाद्य आपूर्ति अधिकारी तक पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें