फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल आज मेरा जन्मदिन है...गाड़ी में बैठै, पैर छुए, आशीर्वाद लिया और ठग ले गए 

Tue, 23 Oct 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन

मेरठ में ठक-ठक गैंग ने दिल्ली रोड पर एक और वारदात को अंजाम दे डाला। एक उद्यमी को सम्मोहित कर 45 हजार रुपये और कार में रखा बैग लेकर फरार हो गए। उद्यमी ने परतापुर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


भूनगर निवासी राजीव अग्रवाल का सरस्वती इंडस्ट्रियल एस्टेट में ऑफिस है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह वह घर से ऑफिस के लिए कार से निकले थे। जब वह दिल्ली रोड पर तपोवन के समीप पहुंचे तो अचानक बराबर में आए स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी के शीशे पर दस्तक देते हुए उनसे हाथ जोड़कर नमस्ते की।

उद्यमी को लगा कि युवक उनके जानकार हैं इसलिए कुछ ही दूरी पर उन्होंने कार रोक दी। कार रुकते ही स्कूटी सवार भी रुक गए। तेजी से एक युवक उनके पास पहुंचा और पैर छूते हुए खुद के जन्मदिन की जानकारी दी। उद्यमी ने सीधे स्वभाव में युवक को आशीर्वाद दे दिया। इसी बीच दोनों युवक उनकी कार में बैठ गए।
विज्ञापन


इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि उद्यमी राजीव भी कुछ समझ नहीं पाए। युवक जो भी उनसे कहते रहे, वह करते गए। उद्यमी की जेब में रखी करीब 45 हजार की नकदी और गाड़ी में रखा बैग लेकर युवक तेजी से निकल गए। कुछ ही क्षण बाद राजीव संभले और खुद के साथ ठगी होने होने का पता चलने पर सीधे परतापुर थाने पहुंचे। युवकों का हुलिया जानने के बाद पुलिस ने चेकिंग भी की। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें