मेरठ के जगदीश शरण राजवंशी कन्या इन्टर कॉलेज बेगम बृज रोड पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक लाला जगदीश शरण राजवंशी का जन्मदिन मनाया गया। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। छात्राओंं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्या मीनू रानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक डॉ.राजीव शेखर, अध्यक्ष दीपक मित्तल, हर्षवर्धन आदि लोग मौजूद रहे।