कमरे में तमंचे के बल पर बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिया। चारों बदमाशो ने घर को तसल्ली से खंगाला। अलमारी में रखी 40 हजार की नकदी, ज्वेलरी सहित ड्रायफ्रूट व अन्य समय इखट्टा कर लिए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उन्ही के सामने पैसों का बंटवारा किया। उसके बाद मुख्य गेट खोलकर फरार हो गए।
बुजुर्ग वेदप्रकाश(80) साइकिल लेकर गांव गए और लोगों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं परिजनों का आरोप है घटना को लेकर पुलिस ने लापरवाही दिखाई। आसपास किसी से भी पूछताछ नहीं की। वही इस मामले में एसपी देहात ने तीन टीमें घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमें लगाई हैं।