फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahzad Encounter: माता-पिता का शव लेने से इनकार, बच्ची से की थी दरिंदगी, पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 'निक्की'

Mon, 13 Oct 2025 03:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बच्ची से दरिंदगी करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश शहजाद उर्फ निक्की सरूरपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सोमवार को परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और कहा कि उसने पहले ही परिवार को बदनाम कर दिया था। वह उनके लिए पहले ही मर चुका था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व निक्की के पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे बहसूमा में मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद उर्फ निक्की की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। सोमवार सुबह जब पुलिस उसके परिजनों के पास शव लेने पहुंची, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 

शहजाद के माता पिता व घर पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कहा कि हमें उसकी सूरत तक नहीं देखनी। उसकी वजह से हमें समाज और पुलिस दोनों के बीच बदनामी झेलनी पड़ी। वह तो हमारे लिए पहले ही मर चुका था। 

 

शहजाद के पिता रहीसुद्दीन उर्फ पप्पू मूल रूप से मोहम्मदपुर शकिस्त गांव के निवासी हैं और पिछले 14 वर्षों से बहसूमा में रह रहे हैं। मां नसीमा ने बताया कि बेटे ने 9 साल की उम्र में पहली चोरी की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद पुलिस को सौंपा था। बावजूद इसके वह कभी नहीं सुधरा।

 

मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 15 साल पहले मवी कलां (सरधना) की एक युवती से उसका निकाह हुआ था, लेकिन तीन माह बाद ही तलाक हो गया। परिवार ने उसे चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

 

नसीमा ने कहा 'हमने अल्लाह से दुआ मांगी थी कि वह पुलिस के हवाले हो जाए, चाहे जिंदा या मुर्दा। आज उसकी मौत पर हमें कोई अफसोस नहीं है। उसने हमारे लिए तो बहुत पहले ही मर गया था।'

 
विज्ञापन

परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी भी उसके किसी अपराध की पैरवी नहीं की। वे आज भी अपनी उसी बात पर अडिग हैं कि वह उनके लिए 'नाम का बेटा' नहीं रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें