मेरठ के परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बताया गया कि पुलिस द्वारा बिजली के तार की लूट के मुकदमे में माल की बरामदगी कराने के लिए जाते समय अभियुक्त द्वारा छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। शातिर अपराधी बिलाल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। कब्जे से तार काटने की आरी, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त पिक-अप वाहन व हाईटेंशन तार बरामद किए है।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल को रात्रि में अहमदपुरी में बिजली की साइट से दो मजदूरों से मारपीट कर कुछ बदमाश बिजली का हाईटेंशन वायर लूट ले गए थे । इस मामले में उक्त देर रात्रि में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा इस घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से लूट गया वायर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut Weather News: झूम कर बरसे बदरा, 3 घंटे हुई झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित
गिरफ्तार आरोपी बिलाल पुत्र शौकीन निवासी कायस्त बड्डा थाना किठौर जनपद मेरठ है। उसके पास से तार काटने की आरी, 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त पिक-अप व हाईटेंशन तार बरामद किए गए हैं।