फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का एलानिया कत्ल कर थाने पहुंचा आरोपी

Mon, 13 Jun 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कलंजरी गांव में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना हो गई। एक युवक ने पड़ोसी युवक को दिनदहाड़े घर के बाहर ही चाकू से गोद डाला। हत्यारोपी ने दो दिन पहले ही कत्ल करने की धमकी दी थी। कत्ल को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने खून से सने चाकू के साथ जानी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जानी थाना क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत कलंजरी गांव निवासी ओमबीर जाटव (44) पुत्र हरबन सिंह मजदूर था। ओमवीर की उसके घर के सामने रहने वाले मजदूर ईश्वर दयाल (27) से तनातनी चल रही थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे ओमबीर जब अपने घर के बाहर खड़ा था तो ईश्वर वहां पहुंचा और ओमबीर के सीने में सीधे चाकू घोंप दिया। ओमबीर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद भी ईश्वर ने ओमबीर की गर्दन, सीने और कोख में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

दम तोड़ने का किया इंतजार
ईश्वर खून से सना चाकू लेकर मौका-ए-वारदात पर तब तक खड़ा रहा, जब तक ओमबीर ने दम नहीं तोड़ दिया। ओमबीर के मरने के बाद भी ईश्वर कुछ देर तक वहीं खड़ा रहा और फिर चाकू लहराते हुए वहां से निकल गया।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर, हत्यारोपी थाने पहुंचा
दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुए कत्ल के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। सूचना जब जानी थाने पहुंची तो हड़कंप मच गया। कार्यवाहक एसओ एपी सिंह राघव और सीओ सरधना ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। इस बीच हत्यारोपी ईश्वर खून से सने चाकू के साथ थाने पहुंच गया और कत्ल करने की बात कही। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए चाकू कब्जे में ले लिया।

मैंने समझाया था, नहीं माना
पुलिस के अनुसार ईश्वर ने पूछताछ में बताया कि ओमबीर रोजाना शाम को शराब पीकर उसके घर के सामने हंगामा करता था। उसकी पत्नी के बारे में अभद्र और अश्लील बातें कहता था। इससे उसकी समाज में बदनामी हो रही थी। मैंने उसे समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना। दो दिन पहले मैंने उसे मारने की धमकी दी थी, लेकिन वह बाज नहीं आया। इसलिए मैंने उसे मार डाला। मृतक के भाई रामबीर ने ईश्वर दयाल, उसकी पत्नी, भाई रामेश्वर दयाल और योगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें