फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: बाजार के लिए घर से निकला था युवक, जर्जर भवन में पड़ी मिली लाश, हिरासत में कई युवक

Mon, 02 Sep 2019 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन और नीचे मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को प्राथमिक विद्यालय कटारमल के जर्जर पूर्व भवन में डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पूछताछ के लिए कई युवकों को हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन


मोहल्ला कटारमल निवासी अब्दुल वाहिद का 22 वर्षीय पुत्र आसिम रविवार शाम घर से बाजार जाने के लिए निकाला था। सोमवार की सुबह आसिम का शव मोहल्ला पतियापाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय कटारमल के जर्जर पूर्व भवन के कक्ष दो में मिला। आसिम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। विद्यालय परिसर में चल रहे प्राथमिक विद्यालय पतियापाड़ा के बच्चों के लंच समय में बच्चे मैदान में खेल रहे थे। दो बच्चे जर्जर भवन के कक्ष दो की ओर पहुंच गए। कक्ष में युवक का शव देख बच्चों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 

यह भी पढ़ें: यूपी: दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया जमकर हंगामा
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने थाने पहुंचकर हत्या के खुलासे की मांग करते हुए हंगामा किया। नगर पालिका चेयरमैन पुत्र मोहम्मद अरशद ने भी थाने पहुंचकर दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। युवक के पिता अब्दुल वाहिद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगा दी है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। लोगों का मानना है कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर की गई है और उसका शव स्कूल के जर्जर भवन में लाकर डाला गया है। 

यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र

राजमिस्त्री का काम करता था आसिम
आसिम राजमिस्त्री के साथ और बैंड बाजे वालों के साथ मजदूरी करता था। आसिम की एक साल पहले ही शादी हुई थी। आसिम पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। मोहल्ला पतियापाड़ा स्थित भवन में प्राथमिक विद्यालय पतियापाड़ा व प्राथमिक विद्यालय कटारमल की कक्षाएं संचालित थीं। प्राथमिक विद्यालय कटारमल का भवन जर्जर स्थिति में है। कमरों के किवाड़ भी टूट गए हैं। कक्षाओं को मोहल्ला पतियापाड़ा स्थित दूसरे भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस वजह से भवन खाली पड़ा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें