एक साल में आठ अज्ञात शव मिले
कलक्ट्रेट के आसपास व औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात लोगों की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सिलसिला जारी है। एक साल में अब तक आठ लोगों की हत्या कर शव को फेंका जा चुका है। वर्ष 2018 में एआरटीओ ऑफिस के पास औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया था। कलेक्ट्रेट के बाहर ज्ञान वाटिका में अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव फेंक दिया था। क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास हाईवे पर अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। इसके अलावा सूजरा रेलवे हाल्ट के पास अज्ञात युवक की हत्या की गई थी। पुलिस आज तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें: बागपत: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, हत्या करने के बाद आरोपी फरार
घटना से पुलिस सुरक्षा पर सवाल
औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या किए जाने के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बदमाश घटना को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। युवक की हत्या कर शव को जलाया भी गया। इससे साफ हो गया है कि पुलिस रात में औद्योगिक क्षेत्र में गश्त नहीं करती। जबकि यहां फैक्ट्रियां हैं। उद्यमी भी पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/