फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, तमंचे के बल पर युवक से लूटे 20 हजार

Tue, 05 Feb 2019 06:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक वारदात को अंजाम दे डाला। बाइक और स्कूटी पर सवार पांच बदमाशों ने एक युवक से 20 हजार रुपए और उसका मोबाइल व पर्स लूट लिए। इस दौरान उन्होंने बाइक छीनने की भी कोशिश की और युवक को तमंचों की बट से घायल कर दिया।

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। बदमाश अपने वाहनों को छोड़ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक को संदिग्ध बताया जा रहा है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

बताया गया कि पीड़ित युवक ने लिसाड़ीगेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक विपिन निवासी जाईदपुर खरखौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। वह नगर निगम में ड्राइवर है।

उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें