फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के दामाद ने रची थी खतरनाक साजिश, ससुर का अपहरण कर मांगी थी एक करोड़ रुपये की फिरौती

Tue, 27 Oct 2020 03:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बागपत में बड़ौत के लोहा व्यापारी आदिश जैन के अपहरण की साजिश रिश्ते के दामाद गौरव जैन ने अपने दोस्त अभिषेक जैन के साथ मिलकर रची थी। वारदात में दोनों व्यापारियों समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी को बरामद किया - फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक जैन की कपड़े और गौरव जैन की पंसारी की दुकान हैं। गौरव जैन रिश्ते में आदिश जैन का दामाद लगता है। गौरव का आदिश जैन के घर पर आना जाना था। दोनों दोस्तों ने मिलकर साजिश रची। करीब एक माह पहले बड़ौत के ही रॉकी से वैगनआर खरीदी गई। अभिषेक जैन ने अपनी दुकान पर काम करने वाले जौहड़ी निवासी अमित और उसके भाई सुमित को शामिल किया। 
विज्ञापन

3 of 5
व्यापारी बरामद - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अपहरण की वारदात में वैगनआर का चालक मोहसीन के अलावा अश्वनी उर्फ प्रिंस और जिवाना निवासी अनुज शामिल रहे। एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

4 of 5
पुलिस ने व्यापारी को बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला
तय किया गया कि 25 लाख रुपये चारों बदमाशों को दिए जाएंगे, इनमें अपहरण होते ही पांच लाख रुपये एडवांस दे दिए गए थे। जबकि 75 लाख रुपये अभिषेक जैन और गौरव जैन को रखने थे। तीन अपहरणकर्ता व्यापारी को लेकर रटौल की ओर चले गए, जबकि अभिषेक जैन, अमित और सुमित बाइक पर बिजरौल के जंगल में पहुंचे। अभिषेक जैन ने रंगदारी मांगी और मोबाइल स्विच ऑफ कर अमित को दे दिया था। इसके बाद सब अपने-अपने घर लौट गए थे।

यह भी पढ़ें: पति को मौत के घाट उतार रास्ते से हटाया, प्रेमी से अवैध संबंध का खुलासा, पत्नी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि साजिशकर्ता अभिषेक जैन से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि बरामद वैगनआर कार बड़ौत के ही रॉकी से खरीदी गई थी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें