फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में फिर दिनदहाड़े मुठभेड़, कुख्यात शराब तस्कर के पैर में मारी गोली, गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 12:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मुठभेड़ में शराब तस्कर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार सुबह दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना खेकड़ा के डूंडा हेड़ा चौकी क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कुख्यात शराब तस्कर हरीश उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान कुख्यात के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बिट्टू के कब्जे से छोटा हाथी (मिनी ट्रक) में 89 पेटी संतरा मार्का हरियाणा प्रान्त की निर्मित अवैध शराब और एक अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: किसान की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर, जांच शुरू
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी से उक्त बरामद शराब हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही थी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कुख्यात शराब तस्कर है।

वहीं शुक्रवार को भी बागपत में दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया था। ये सभी बदमाश लूट के मामले में वांछित चल रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें