बागपत के बड़ावद गांव में खेत में गए एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी, सूचना पर परिजन उसे सीएचसी पर लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसके सीने पर गोली लगी है। इस संबंध में मृतक के बाबा ने थाने में अज्ञात में तहरीर दी।
मृतक कुलदीप उम्र 20 पुत्र यशपाल बड़ावद गांव का रहने वाला है, वह मंगलवार को शाम के समय अपने भाई उज्जवल के साथ पहले डॉक्टर के गया। बाद में खेत में चला गया। छह बजे के लगभग कुछ लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि कुलदीप का खून से लतपथ शव खेत में पड़ा है। सूचना पर परिजन उसे सीएचसी बड़ौत लेकर आए, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुलदीप के पिता यशपाल ने बताया कि उनकी किसी के साथ रंजिश नहीं है। यह घटना कैसे हुई, अभी तक जानकारी नहीं हुई। इस संबंध में मृतक के बाबा मास्टर सुखराज ने अज्ञात में बिनौली पुलिस को तहरीर दी, बड़ौत सीएचसी पर उनके परिजन जमा रहे और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बिनौली देवेंद्र विष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है, फिलहाल तहरीर अज्ञात में आई है।