फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिनदहाड़े युवक को चाकूओं से गोदा, हालत गंभीर, भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

Thu, 06 Dec 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
up police
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में गुरूवार को अयोध्या विवादित ढांचे के विध्वंस की बरसी को लेकर चल रहे अलर्ट के बीच एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। आस पास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी फरार होता इससे पहले ही भीड़ ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मेरठ के अतिव्यस्त बच्चा पार्क पर एक युवक ने राह चलते युवक को चाकू से गोद डाला। हमला कर आरोपी फरार होने लगा लेकिन यहां भीड़ ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला है। उसने अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर किया हमला। वह सुबह 10 बजे से फेसबुक पर चैट कर युवक की लोकेशन ले रहा था। दो बजे वह बच्चा पार्क के नजदीक था। बाहर रोड पर आते ही आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

 घायल युवक को जसवंत राय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक लाल कुर्ती क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि हमलावर गुलावठी जिला बुलंदशहर से हत्या केरने मेरठ आया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें