उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बहादुरपुर गांव के पास से आरोपी को गिफ्तार किया है। खिर्वा निवासी शहजाद पुत्र नवाब के खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: वर्दी की मर्यादा तार- तार... फिर भी कार्रवाई नहीं, आखिर लीपापोती में क्यों लगे हैं अफसर
वहीं मवाना पुलिस ने सर्विलांस की टीम के साथ मिलकर बृस्पतिवार देर शाम मिल बाईपास पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में लगने से घायल हो गया था। जिसको पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई थी।
कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया था कि सर्विलांस की टीम बदमाश का पीछा करते हुए आ रही थी। सूचना के आधार पर बदमाश मवाना से आ रहा था। जब बदमाश बाईपास के नजदीक पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान अजय उर्फ मालू निवासी छुर सरधना के तौर पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक बदमाश पर 25 हजार का इनाम था और वह हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/