फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का पर्दाफाश: पूर्व सैन्यकर्मी का बेटा निकला लुटेरा, आरोपियों ने स्वीकार की लूट की वारदातें

Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को दबोच लिया। वहीं आरोपियों ने लूट की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से आठ कुंडल, एक चेन, दो चोरी की स्कूटी व एक बुलेट बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नौचंदी पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को दबोचा है। एक आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी का बेटा है। आरोपियों से पुलिस ने आठ कुंडल, एक चेन, दो चोरी की स्कूटी व एक बुलेट बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात सम्राट पुलिया के निकट एक स्कूटी व बुलेट पर सवार तीन युवकों को रोका गया। जांच में पता चला कि स्कूटी चोरी की है। पुलिस तीनों को थाने ले आई। वहीं सख्ती से पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि वे लूटपाट की कई वारदात कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपी गाजियाबाद के पतला गांव एवं वर्तमान में गंगानगर में रह रहा बादल चौधरी उर्फ बाबा, मुजफ्फरनगर शहर के शांति नगर निवासी विहान उर्फ कुनाल और भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली और वर्तमान निवासी बुढ़ाना मोड़ गोविंद बालियान है। 

बताया गया कि आरोपियों ने 19 सितंबर को गढ़ रोड पर राम सहाय स्कूल के निकट वैशाली कॉलोनी निवासी पारुल शर्मा, उसी दिन सूरजकुंड नगर निगम डिपो के निकट ब्रह्मपुरी निवासी रेखा शर्मा, 20 सितंबर को नई सड़क विशाल मेगामार्ट के निकट सेक्टर-तीन शास्त्री नगर निवासी बुलबुल ठाकुर से कुंडल लूट की वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित

इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों नशा करते हैं। करीब पांच माह पूर्व तीनों की मुलाकात टीपी नगर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में हुई थी। इनसे परिजनों का भी संपर्क नहीं है। बादल पूर्व सैन्यकर्मी का बेटा है, जिसने गंगानगर के हॉस्टल में कमरा ले रखा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने सदर बाजार, लालकुर्ती, पल्लवपुरम, मेडिकल और भावनपुर क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं स्वीकार की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें