उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोतीगंज के कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। कबाड़ी जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: सवालों के घेरे में खाकी, आखिर पुलिसकर्मियों को क्यों मौज-मस्ती करा रहा ये वांटेड, देखें तस्वीरें
बताया गया कि जीशान कबाड़ी गद्दू का भाई है। वेस्टर्न माल रोड एमपी जीएस के पास दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में आरोपी जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। वहीं जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है। गद्दू कबाड़ी ही दिल्ली से लग्जरी गाड़ी चोरी कराकर कटवाता है। इस अवैध काम में इसका भाई जीशान भी साथ रहता है।
चर्चा में आया वांटेड कबाड़ी इकराम
कानपुर प्रकरण के बाद अपराधियों और पुलिसकर्मियों के बीच साठगांठ के रोजाना खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की चोरी फॉर्च्यूनर हापुड़ पुलिस ने बरामद कर मेरठ पुलिस को आइना दिखाया तो दिल्ली एनसीआर में पहले से बदनाम सोतीगंज फिर से चर्चा में आ गया। सोतीगंज के वांटेंड कबाड़ी इकराम उर्फ राहुल काला के बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों के साथ मौज-मस्ती के फोटो वायरल होने के बाद आला अधिकारी भी सख्त हो गए हैं। आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने कहा है कि अपराधियों से पुलिस की दोस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राहुल काला के खिलाफ 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई वर्षों से चोरी व लूट के वाहन काटता आ रहा है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों से उसकी दोस्ती बताई जाती है। वायरल फोटो में भी क्राइम ब्रांच और सर्विलांस में तैनात कुछ पुलिस वाले दिखाई दे रहे हैं। एक सिपाही के हाथ में बीयर की बोतल है और दूसरा पुलिसकर्मी मस्ती में डांस कर रहा है। तीन पुलिसकर्मी फोटो में दिखाई दे रहे हैं और वह वांटेड राहुल काला के साथ फोटो सेशन भी कर रहे हैं। यह पार्टी कहां और कब चली, इसका खुलासा तो पुलिस अधिकारी जांच कराकर करा सकते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/