फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Mon, 14 Jun 2021 02:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मेरठ में हत्या का मामला: युवक का फाइल फोटो और मामले जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सोमवार को बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
खरखौदा क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी 12 वर्षीय अकरम पुत्र गुलजार सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर से 50 रुपये लेकर दवा लेने के लिए गांव में ही मेडिकल स्टोर पर गया था। इस दौरान रास्ते में उसे जुबेर पुत्र कल्लू मिला। आरोप है जुबेर ने अकरम के साथ मारपीट की और 50 रुपये भी छीन लिए। इसके बाद अकरम ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को बताया। वहीं गुस्साए परिजन अकरम को साथ लेकर जुबेर के घर पहुंचे। वहां भी जुबेर के परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। उन पर पथराव भी किया। 

इसके बाद घायल अकरम के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ बिजली बंबा पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस मामले में कार्रवाई की मांग की। लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे जुबेर का पिता कल्लू अकरम के बड़े भाई राशिद (25 वर्ष) को समझौता करने की बात कहकर अपने घर ले गया। जहां बाद में कल्लू पक्ष के लोगों ने राशिद को गोली मार दी। गोली लगने से राशिद की मौके पर ही मौत हो गई। 

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक पक्ष ने हत्या के इस मामले में पांच पुरुष और दो महिलाओं सहित सात लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। 

इस मामले में सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों को समझाया गया है। गांव में कोई तनाव की स्थिति नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें