फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: नाराज भाई ने गोली मारकर बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ चली गई थी किशोरी

Sat, 19 Jun 2021 10:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एक गांव में सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। 
विज्ञापन
मेरठ: जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। वह दो दिन बाद घर लौटी थी। इसी से आरोपी भाई नाराज था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव की 16 साल की किशोरी (12वीं की छात्रा) का गौरव निवासी कलंजरी, जानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव (19) की रिश्तेदारी छुर गांव में थी। जिसके चलते उसका वहां आना जाना था। 13 जून को गौरव के साथ किशोरी चली गई। परिजनों ने किशोरी को मथुरा से बरामद किया था।

इस बात को लेकर किशोरी से उसका भाई नफरत करने लगा। शुक्रवार रात बहन-भाई में विवाद हो गया। तभी भाई ने बहन की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही सीओ सरधना और इंस्पेक्टर सरधना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि आरोपी भाई की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी। किशोरी के ताऊ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें