फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: तंत्र-मंत्र के चक्कर में दी पांच साल के बच्चे की बलि, ताऊ के घेर में मिली लाश, महिला ने बेटे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 18 Nov 2021 09:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पांच साल के बच्चे की बलि दे दी। बताया गया कि महिला के बच्चे होकर मर जाते थे, इसी चक्कर में उसने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में माछरा के सिसौली गांव में पांच साल के मासूम भानू प्रताप तोमर की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में परिवार की एक महिला और उसके बेटे ने की थी। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिन्होंने पूछताछ में यह सारी बात पुलिस को बता दी।

विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में 15 दिन पहले वीरपाल सिंह के बेटे भानू प्रताप तोमर की अपहरण के बाद गला रेतकर कर हत्या कर दी गई थी। बालक का शव उसके ताऊ नरेश के घेर में भूसे के कमरे में मिला था। परिवार के लोगों ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि परिवार की एक महिला ने तंत्र-मंत्र के चलते मासूम की हत्या की। वारदात में महिला का बेटा भी शामिल होना बताया है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को हिरासत में ले लिया। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला के बच्चे जन्म लेते ही मर जाते थे। तांत्रिक ने बालक की बलि देने की बात महिला को सलाह दी। तंत्र-मंत्र के चलते महिला ने अपने बेटे संग मिलकर परिवार के मासूम भानू प्रताप को मार डाला। हत्या अपने घर में की और फिर शव को घेर में भूसे के कमरे में दबा दिया था। इस घटना में कोई अन्य शामिल है या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

तंत्र-मंत्र के चलते परिवार की ही एक महिला और उसके बेटे ने भानू प्रताप की हत्या की है। दोनों से पूछताछ चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदू पर जांच चल रही है, जो कि पूरा होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - केशव कुमार, एसपी देहात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें